फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल और नॉन मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए पांगी से चंबा आएंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा से पांगी जाने वाले चार अध्यापकों के ऑर्डर उच्च शिक्षा विभाग शिमला की ओर से रद्द कर दिए गए हैं। अब पांगी में पढ़ने वाले 9 छात्र मेडिकल और नॉन मेडिकल विषय की पढ़ाई करने के लिए चंबा आएंगे। इसको लेकर उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से अधिसूचना जारी की जा चुकी है। इसकी प्रति चंबा और पांगी कॉलेज के प्राचार्यों को भेजी जा चुकी है। पांगी कॉलेज में करीब 9 छात्र ऐसे हैं जोकि पहले ओर दूसरे सेमेस्टर में साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं। मगर उन्हें पढ़ाने के लिए कॉलेज में कोई भी प्राध्यापक नहीं है। इसलिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने चंबा कॉलेज से चार प्राध्यापकों को प्रतिनियुक्ति पर पांगी कॉलेज भेजने का निर्णय लिया था। इस निर्णय से चंबा कॉलेज में पढ़ने वाले एक हजार छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसको लेकर अमर उजाला समाचार पत्र ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। खबर के प्रकाशित होने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने अपने निर्णय को वापिस ले लिया है और पांगी कॉलेज में पढ़ने वाले 9 छात्रों को चंबा बुलाने का निर्णय लिया है।

जनजातीय भवन में रहेगी बच्चों के ठहरने की व्यवस्था
उच्च शिक्षा निदेशालय ने चंबा कॉलेज प्राचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि वह पांगी से चंबा आने वाले छात्रों के रहने का इंतजाम जनजातीय हॉस्टल में करें। ताकि छात्रों को कोई परेशानी न हो। छात्र करीब 15 दिनों तक चंबा कॉलेज में पढ़ाई करेंगे। इसके बाद छात्र वापिस लौट जाएंगे। जब तक पांगी कॉलेज में प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक यह वह यहां पर भी कक्षाएं लगा सकते हैं। है। ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई करने के लिए पांगी से चंबा आएंगे छात्र : शिव दयाल शर्मा
चंबा कॉलेज के प्राचार्य शिवदयाल शर्मा ने बताया कि पांगी कॉलेज से चंबा आने की अधिसूचना जारी हुई है। चंबा में छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ रहने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। छात्रों की हर सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें