फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में नहीं पहुंची राशन की सप्लाई, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
ase - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

होली (चंबा)। मार्ग बंद होने की वजह से जनजातीय क्षेत्र होली में राशन की सप्लाई सात दिनों के बाद भी नहीं पहुंच पाई है। इसकी वजह से होली की एक दर्जन पंचायतों में राशन की सप्लाई खत्म हो गई है। इस वजह से आधे से ज्यादा राशन की दुकानें बंद हो चुकी हैं। जो दुकानें खुली हैं, वहां परभी लोगों को पूरा राशन नहीं मिल रहा है। जो लोग पांच किला आटा मांगते हैं, उन्हें दो किलो ही आटा दिया जा रहा है। ताकि सभी लोगों को थोड़ा-थोड़ा राशन उपलब्ध करवाया जा सके। पिछले सात दिनों से होली को जाने वाला मार्ग बाधित पड़ा है। इस कारण चंबा से होली के लिए कोई भी राशन की सप्लाई नहीं हो रही है।

 

इसकी वजह से होली में रोजमर्रा की वस्तुएं खत्म होना शुरू हो गई है। हालत यह है कि होली में संचालित विद्युत परियोजनाओं में कार्यरत कर्मचारियों को भी मेस में एक समय का खाना दिया जा रहा है। बाकि समय के खाने का इंतजाम कर्मचारियों को खुद करना पड़ रहा है। जल्द ही होली में राशन की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में होली में रहने वाले लोगों को भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। होली में खाने के ढाबे भी राशन की सप्लाई न होने की वजह से बंद हो चुके हैं।

 

होली क्षेत्र के अधीन आने वाली एक दर्जन पंचायतों में रहने वाली बीस हजार की आबादी को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी चैन लाल, हंसराज, केवल कुमार, टेक चंद, रवि कुमार, जितेंद्र, रविंद्र, अरविंद, सुरेश, कमल कुमार, देसराज, रोशन लाल और प्यार सिंह ने बताया कि चंबा-होली मार्ग त्यारी पुल और बग्गा के पास भारी भूस्खलन होने की वजह से सात दिनों से बंद पड़ा है। उन्होंने प्रदेेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि होली में राशन की सप्लाई भेजने की उचित व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन


मार्ग बहाली को शुरू किया है कार्य : राजकुमार
लोनिवि के कनष्ठि अभियंता राजकुमार ने बताया कि मार्ग को बहाल करने के लिए प्रोजेक्ट और विभागी की मशीनरी का सहारा लिया जा रहा है। अगर मौसम साफ रहा तो जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें