फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटियात और किहार की 25 पंचायतें अंधेरे में डूबी

विज्ञापन
light shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चुवाड़ी (चंबा)।
भटियात और किहार की 25 पंचायतें पिछले एक दिन से अंधेरा पसरा है। इस वजह से क्षेत्र की जनता को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। भटियात में रायपुर-लाहड़ू फीडर के तहत बीस पंचायतों में बीते 19 घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित रही। यहां त्रिमथ के पास बिजली लाइन पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को लाइन को दुरुस्त करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार दोपहर बाद तीन बजे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बहाल हो पाई।

गौरतलब हो कि जिले में बीते दिनों से होने वाली बारिश से बिजली बोर्ड को काफी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को होने वाली बारिश से त्रिमथ के पास बिजली की लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे रायपुर-लाहडू फीडर के तहत आती बीस पंचयतों में बिजली की सप्लाई बंद हो गई। बिजली की सप्लाई के बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


क्षेत्र में बारिश और अंधड़ के चलते बिजली बोर्ड को छह लाख की नुकसान हुआ है। बिजली की आपूर्ति बाधित होने की सूरत में बीस पंचायतों के बाशिंदों को अंधेरे में ही शुक्रवार की रात गुजारनी पड़ी। विद्युत बोर्ड के एसडीओ अरुण पठानिया ने बताया कि बारिश और अंधड़ से क्षेत्र में जगह-जगह बिजली की लाइनें, खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। बोर्ड को छह लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि रायपुर-लाहडू़ फीडर के तहत पंचायतों में शनिवार दोपहर बाद बिजली की आपूर्ति को सुचारु करवा दिया गया है।

किहार की आधा दर्जन पंचायतों में 25 घंटों से अंधेरा
किहार सेक्टर की आधा दर्जन पंचायतें 25 घंटों से अंधेरे में डूबी हुई है। बीती शाम चलने वाले अंधड़ से किहार और चकोली के बीच में 11 केवी बिजली की लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने से यह समस्या आई है। बिजली की आपूर्ति के बाधित होने की सूरत में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो बिजली की आपूर्ति बाधित होने के बारे में विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया है।

किहार सेक्टर के तहत पंचायत किलोड़, किहार, भांदल, सनूंह, सूरी और डांड में शुक्रवार दोपहर से ही बिजली की लुक्का-छिप्पी का सिलसिला जारी रहा। शाम पांच बजे बिजली की आपूर्ति बाधित पड़ गई। बिजली की आपूर्ति शनिवार सायं चार बजे तक सुचारु नहीं हो पाई थी। बिजली की सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों को बारिश और ठंड में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं, बारिश से किहार में पेड़ गिरने से दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत उपभोक्ता बशीर मोहम्मद, नजीर मोहम्मद, मोहम्मद रमजान, शेर मोहम्मद, यूसुफ मोहम्मद, शक्ति प्रसाद, पृथ्वीराज, अशोक कुमार, मान सिंह, जर्म सिंह, हेमराज, माधो राम और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार सायं पांच बजे चलने वाले अंधड़ से ग्राम पंचायत किलोड़, किहार, भांदल, सनूंह, सूरी और डांड में बिजली की सप्लाई बंद पड़ गई। यह शनिवार शाम तक सुचारु नहीं हो पाई है।
विद्युत बोर्ड के एसडीओ केएस परमार ने बताया कि बिजली की सप्लाई को सुचारु करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें