फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुल्लू के शॉल और टोपी ने चंबा में बिखेरा रंग

Mon, 13 Oct 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय बाहर प्रर्दशनी में खरीददारी करती महिला: संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिले में शीतलहर के चलते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई। चंबा नगर परिषद कार्यालय के बाहर गर्म कपड़ों का बाजार सजा है। इसमें कुल्लू जिले की मशहूर शॉल, टोपी, कोट और सूट लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

पारंपरिक हस्तकला से तैयार इन गर्म कपड़ों की गुणवत्ता और डिजाइन सबसे अलग है। व्यापारियों का कहना है कि वे हर साल सर्दियों की शुरुआत में यह प्रदर्शनी और बाजार लगाते हैं, जो अब चंबा की एक खास पहचान बन चुका है। स्थानीय लोग ही नहीं, पर्यटकों को भी ये कपड़े खूब पसंद आ रहे हैं। खासतौर पर कुल्लू की बुनाई कला और रंगों का मेल हर किसी को भा रहा है।
बाजार में स्वेटर, सूट और जैकेट्स की भी भरमार है। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग किस्में उपलब्ध हैं। कश्मीरी कढ़ाई वाले सूट और डिजाइनर जैकेट्स ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। नगर परिषद चंबा ने इस बार भी एक माह के लिए बाजार सजाने की अनुमति दी है।
विज्ञापन


हम हर साल सर्दियों की शुरुआत में जिले में प्रदर्शनी और बाजार लगाते हैं। कुल्लू की शॉल, टोपी, सूट और गर्म कपड़े लोगों को बहुत पसंद आते हैं। इस बार भी भारी भीड़ उमड़ रही है। चुन्नी लाल, व्यापारी।
विज्ञापन

हमारे सारे उत्पाद हाथ से बने होते हैं, जिससे ग्राहकों को गुणवत्ता के साथ परंपरागत खूबसूरती भी मिलती है। राम ठाकुर, व्यापारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें