फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वर्ष 2025 से अब तक मादक द्रव्य अधिनियम के 129 मामले पंजीकृत

Wed, 25 Mar 2026 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक में एसपी ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुलिस विभाग में वर्ष 2025 से अब तक 129 अभियोग मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पंजीकृत हुए है। इनमें 207 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
इनसे 47 किलो चरस, 504 ग्राम हीरोइन-चिट्टा, 31 कैप्सूल, 111 ग्राम ओपीम, 18875 पौपी प्लांट और 589997 नकद राशि बरामद की गई है। नार्को समन्वय समिति की जिला स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में विशेष रूप से स्कूलों और कॉलेजों में चिट्टा व अन्य मादक पदार्थों के रोकथाम को लेकर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार चिट्टे के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है। बैठक में आबकारी एवं कराधान विभाग से कार्य प्रगति की समीक्षा भी की गई। उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग नूतन महाजन ने बताया कि जिले में कुल 147 आबकारी वेंड संचालित हैं। इनमें 143 नियमित वेंड और 4 सब वेंड शामिल हैं। वर्ष के चौथे तिमाही तक 4271 सैंपल लिए गए। 1250 निरीक्षण किए गए हैं। इस दौरान 4886.875 बोतलें शराब की जब्त की गई हैं। पुलिस के साथ समन्वय कर वर्ष के दौरान 8 मामलों का खुलासा हुआ। इनमें 3 मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। कुल 5,48,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। 32,000 रुपये चौथी तिमाही में वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें