फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड लाइसेंस बनाने के लिए अस्सी किलोमीटर का सफर तय कर रहे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
फूड लाइसेंस बनाने के लिए अस्सी किमी दूर जा रहे दुकानदार
विज्ञापन

भरमौर में फूड लाइसेंस नहीं बनने से होली के दुकानदार हुए परेशान
बोले, दो साल पहले भरमौर में बनते थे फूड लाइसेंस, अब जाना पड़ रहा चंबा
अमर उजाला ब्यूरो
होली (चंबा)। होली क्षेत्र के दुकानदारों को फूड लाइसेंस बनाना परेशानी का सबब बन गया है। ऐसे में दुुकानदारों को फूड लाइसेंस बनवाने में दिक्कत आ रही है। दुकानदारों ने बताया कि पहले फूड लाइसेंस खंड चिकित्सा कार्यालय भरमौर में ही बनाकर दिए जाते थे। मगर पिछले दो सालों से ऐसा नहीं हो रहा है। उन्हें लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। दुकानदारों ने सरकार से मांग की कि पूर्व की तरह भरमौर में ही फूड लाइसेंस बनवाने की व्यवस्था करवाई जाए। जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।
जानकारी के अनुसार होली क्षेत्र में करीब डेढ़ सौ दुकानदार है। मगर लाइसेंस बनवाने के लिए इन दुकानदारों को यहां से करीब अस्सी किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि दो सालों से वे लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय की ओर दौड़ रहे है। मगर कई बार लाइसेंस बनवाने में उन्हें समस्या पेश आ रही है। उन्हें अधिक दूरी के साथ-साथ अतिरिक्त खर्च भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार राजेश कुमार, भीमसेन, विनोद सिंह, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, मनजीत कुमार, ध्यान सिंह, देवी चंद, बलदेव सिंह, शम्मी कुमार, रमेश कुमार और पवन कुुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय में फूड लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के चलते उन्हें दुकानें बंद रखकर लाइसेंस बनवाने जाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि भरमौर में ही फूड लाइसेंस बनवाने की व्यवस्था बनाई जाए। जिससे दुकानदारों को राहत मिल सके। बीएमओ भरमौर डॉ. अंकित ने बताया कि पहले दुकानदारों के लाइसेंस भरमौर में ही बन जाते थे। मगर अधिसूचना जारी होने के बाद फूड लाइसेंस जिला मुख्यालय में ही बनाने की व्यवस्था हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें