फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट परीक्षा के लिए मेधावियों को तैयार करेगा जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला प्रशासन चंबा ने जिले के मेधावी छात्रों के लिए नीट परीक्षा की तैयारी के लिए क्रैश कोर्स करने का फैसला लिया है। उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि यह क्रैश कोर्स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में 27 मार्च से 2 मई 2019 तक चलेगा।
विज्ञापन


इस दौरान रोजाना बच्चों को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नीट परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग दी जाएगी। क्रैश कोर्स मे कोचिंग में छात्रों के चयन के लिए आज स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया। यह स्क्रीनिंग टेस्ट जिले के छह केंद्रों में आयोजित किया गया। स्क्रीनिंग टेस्ट में 128 छात्रों ने हिस्सा लिया। इस स्क्रीनिंग टेस्ट में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को कल मोबाइल से सूचना प्रदान की जाएगी। 27 मार्च से कोचिंग आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें