अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-पठानकोट हाईवे कांदू के समीप चट्टानें गिरने से चार घंटे तक बाधित रहा। इस वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर मार्ग को बहाल करने के प्रयास शुरू किए। कड़ी मशक्कत के बाद विभाग ने टीम मार्ग को बहाल किया। लोगों ने बताया किया हाईवे में एक बस भी फंसी हुई थी। इस कारण मार्ग को बहाल करने में ज्यादा समय लग गया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह चंबा-पठानकोट मार्ग पर कांदू के समीप भारी भरकम भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से चट्टान सड़क पर गिर गई। इसके चलते मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद करीब 11 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया।
इसके बाद मार्ग खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। गौरतलब हैै कि बीते दिनों क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई है। बारिश थमने के बाद अब पहाड़ दरक रहे हैं। इसके चलते वाहनों की आवाजाही ठप हो रही है। शनिवार को मुख्य मार्ग चंबा-पठानकोट सुबह के वक्त चार घंटों के लिए ठप रहा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशाषी अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने बताया कि चंबा-पठानकोट मार्ग सुबह के समय कांदू के समीप भूस्खलन के कारण हाईवे चार घंटे तक बंद रहा। सूचना मिलते ही टीम को भेजकर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया।