फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेपा में ग्लेशियर की चपेट में आया पुल, दो घराट

विज्ञापन
विज्ञापन
टेपा में ग्लेशियर की चपेट में आया पुल और दो घराट
विज्ञापन

पुल क्षतिग्रस्त होने से दो पंचायतों को संपर्क कटा
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत दूरदराज ग्राम पंचायत टेपा में ग्लेशियर की चपेट में आने से दो घराट और एक पुल बह गया है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडल की यह दुर्गम पंचायत है। यहां करीब आठ फीट तक बर्फबारी हुई है।
वीरवार को यहां पांच फीट तक हिमपात हुआ। जबकि तीन फुट के करीब पहले से यहां बर्फ जमा थी। बर्फबारी के कारण यहां जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई है। इस कारण अब उन्हें खाने के सामान के लिए परेशानी पेश आ रही है। स्थानीय निवासी संसार चंद व बुद्दिया राम का घराट ग्लेशियर की चपेट में आने से बह गया है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द मार्ग को बहाल कर यहां खाद्य सामग्री पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत प्रधान लता ठाकुर व पूर्व प्रधान ध्यान सिंह ने बताया कि ग्लेशियर की चपेट में आने से दो घराट और एक पुल का नामोनिशान मिट गया है। पंचायत में आठ फीट तक बर्फबारी हुई हैै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें