फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में बिकने वाले पनीर का सैंपल फेल, दुकानदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। स्वास्थ्य विभाग कंडाघाट लैब में चंबा में बिकने वाले पनीर का सैंपल फेल हो गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के चंबा कार्यालय में इसकी रिपोर्ट पहुंच चुकी है। विभाग की ओर से संबंधित दुकानदार को नोटिस भेज दिया गया है। नोटिस मिलने के बाद दुकानदार को स्वास्थ्य विभाग में हाजिरी देनी होगी। यहां पर उसे फेल हुए पनीर के सैंपल के बारे में सफाई देनी होगी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद ने एक महीन पहले चंबा शहर में बिकने वाले पनीर का सैंपल भरा था। इसे जांच के लिए कंडाघाट भेजा गया था। लैब में पनीर की गुणवत्ता जांची गई। पनीर का सैंपल लैब की परख में खरा नहीं उतर पाया।
विज्ञापन


इसके चलते सैंपल को फेल कर दिया है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग आगामी कार्रवाई करने में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से केस को एडीसी कोर्ट में भेजा जाएगा। यहां पर संबंधित दुकानदार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के समक्ष एडीसी केस की सुनवाई करेंगे। यहां पर दुकानदार को जुर्माना लगाया जा सकता है। दुकानदार को कितना जुर्माना लगेगा। इसका फैसला एडीसी तय करेंगे। जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेेश कश्यप ने बताया कि पनीर का सैंपल फेल हुआ है। इसको लेकर संबंधित दुकानदार को नोटिस भेज दिया गया है। विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें