फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय छात्रवृत्ति के लिए 30 सितंबर तक जमा करवाने होंगेे छात्रों के फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित की जाने वाली छात्रवृत्ति वर्ष 2018-19 के लिए शिक्षा विभाग ने पात्र छात्रों के फॉर्म मांगे हैं। इसके लिए स्कूल प्रभारियों को 30 सितंबर का समय दिया गया है। स्कूल प्रभारियों को 30 सितंबर तक हर हाल में स्कूल में पढ़ने वाले पात्र छात्रों के फॉर्म भर कर शिक्षा विभाग के कार्यालय में जमा करवाने होंगे। विभाग ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल प्री-मेट्रिक तथा पोस्ट-मेट्रिक अल्पसंख्यक, दिव्यांग तथा मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति प्रपत्र भरने के लिए खोल दिया है। जो 30 सितंबर तक खुला रहेगा।
विज्ञापन

स्कूल प्रभारियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाए। इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रभारी तथा छात्रवृत्ति प्रभारी की होगी। इस प्रकार की गलती सामने आने पर स्कूल प्रभारी व छात्रवृत्ति प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। पात्र छात्रों का छात्रवृत्ति फॉर्म भरवाने के लिए सभी स्कूल प्रभारियों को विभाग की ओर से लिखित तौर पर सूचना दे दी गई है। जिन स्कूल प्रभारियों को अभी तक ये सूचना नहीं मिली है। वे विभाग के कार्यालय में इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं। स्कूल प्रभारियों को छात्रवृत्ति की सूचना पाठशाला में सूचना पट्ट पर समस्त जानकारी सहित दर्शानी होगी। इसके अलावा पंचायत या पाठशाला प्रबंधन समिति की बैठक होती है तो वहां भी छात्रवृत्ति संबंधी विस्तृत जानकारी लोगों को देनी होगी।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि छात्रों के छात्रवृत्ति फॉर्म भरने के लिए स्कूल प्रभारियों को सूचित कर दिया गया है। 30 सितंबर तक सभी स्कूल प्रभारियों को ये फॉर्म भरने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें