नवरात्रों को लेकर भलेई माता मंदिर में माथा टेकने के िलए लगी भक्तों की कतार।
- फोटो : Chamba
चंबा। ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर में शुक्रवार को 1200 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वहीं, भलेई माता मंदिर परिसर में लगाए गए वैक्सीनेशन कैंप में 40 श्रद्धालुओं ने वैक्सीन लगवा कर माता के दर्शन किए। जिले के शीतला माता मंदिर, साहो, चामुंड़ा देवी मंदिर और चौरासी परिसर में सुबह से ही माता के दर्शनों के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा।
गौरतलब है कि शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य पर जिले के मंदिरों को फूल-मालाओं और इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सजाया गया है। इससे मंदिरों की आभा देखते ही बनती है। ऐतिहासिक भलेई माता मंदिर में शुक्रवार को माता के दर्शन करने के लिए तीसा, जिला मुख्यालय चंबा, सलूूणी, साहो, कोटी, पुखरी और खज्जियार से श्रद्धालु पहुंचे। माता के मंदिर में कोविड-19 को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए बारी-बारी से श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।