फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: परीक्षा से नदारद रहे 120 एमबीबीएस प्रशिक्षुओं पर हो सकती है कार्रवाई

Tue, 06 Jan 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में दिसंबर में हुई परीक्षा से नदारद रहे 120 एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के मामले की जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि टीम ने रिपोर्ट में प्रशिक्षुओं पर कार्रवाई करने की सिफारिश की है। हालांकि इसमें प्राचार्य और एक्शन टेकन कमेटी आखिरी फैसला लेंगे।
विज्ञापन

पांच सदस्यीय टीम ने प्रशिक्षुओं के परीक्षा से नदारद रहने के मामले में तीन से चार दिन तक गहनता से जांच की। एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का 2021 का पूरा बैच इस परीक्षा से नदारद था, जबकि 2025 का बैच हॉस्टल में होने के बावजूद भी परीक्षा देने नहीं पहुंचा। ऐसे में अब इन दोनों बैच के प्रशिक्षुओं के खिलाफ मेडिकल कॉलेज प्रशासन कोई सख्त फैसला ले सकता है।
नेशनल मेडिकल काउंसिल के तहत एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के लिए परीक्षा देना अनिवार्य होता है। दिसंबर में 2021 बैच के प्रशिक्षुओं ने यह परीक्षा नहीं दी, जो कि, 15 से लेकर 31 दिसंबर तक आयोजित हुई। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जमा करवा दी है। अब एक्शन टेकन कमेटी इस रिपोर्ट पर आखिरी फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें