फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बीपीएल परिवारों की बैठक में पहुंचीं 120 शिकायतें

Mon, 10 Aug 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत बीपीएल सर्वे के चरण-प्रथम से चरण-आठ तक चिह्नित लाभार्थी परिवारों के साथ सोमवार को ब्लॉक स्तरीय इंटरेक्शन बैठक हुई।
विज्ञापन

इसका आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका के स्कूल ग्राउंड परिसर में किया गया। बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई। यह दोपहर 12 बजे तक चली। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 120 शिकायतें प्राप्त हुईं जिन्हें संबंधित विभागों एवं पंचायत स्तर पर कार्रवाई के लिए दर्ज किया गया। बैठक में पंचायत मौड़ा के प्रधान रविंद्र कुमार, सालवां की प्रधान बंदना, द्रेकड़ी के प्रधान मनोज शर्मा और बाड़का की प्रधान सिलमो देवी मौजूद रहीं। कर्मचारियों में एसईबईबीपीओ सुरेश कुमार, पंचायत निरीक्षक हेम राज, सालवां पंचायत सचिव रतन चंद, मौड़ा पंचायत सचिव राजमल ठाकुर, बाड़का पंचायत सचिव शिव कुमार तथा द्रेकड़ी पंचायत सचिव अनिल कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य बीपीएल सर्वे में चिन्हित परिवारों की समस्याओं को सीधे सुनना और उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना रहा। संवाद
तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत बीपीएल सर्वे के चरण-प्रथम से चरण-आठ तक चिह्नित लाभार्थी परिवारों के साथ सोमवार को ब्लॉक स्तरीय इंटरेक्शन बैठक हुई। इसका आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका के स्कूल ग्राउंड परिसर में किया गया। बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई। यह दोपहर 12 बजे तक चली। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। इस दौरान कुल 120 शिकायतें प्राप्त हुईं जिन्हें संबंधित विभागों एवं पंचायत स्तर पर कार्रवाई के लिए दर्ज किया गया। बैठक में पंचायत मौड़ा के प्रधान रविंद्र कुमार, सालवां की प्रधान बंदना, द्रेकड़ी के प्रधान मनोज शर्मा और बाड़का की प्रधान सिलमो देवी मौजूद रहीं। कर्मचारियों में एसईबईबीपीओ सुरेश कुमार, पंचायत निरीक्षक हेम राज, सालवां पंचायत सचिव रतन चंद, मौड़ा पंचायत सचिव राजमल ठाकुर, बाड़का पंचायत सचिव शिव कुमार तथा द्रेकड़ी पंचायत सचिव अनिल कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य बीपीएल सर्वे में चिन्हित परिवारों की समस्याओं को सीधे सुनना और उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें