फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी के पांच कर्मचारियों सहित सामने आए 11 नए कोरोना मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एचआरटीसी के पांच कर्मचारियों समेत चंबा में 11 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। एचआरटीसी किलाड़ पांगी में पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 53, 47, 54, 35 व 43 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय चंबा में भी एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

इस कर्मचारी में कोरोना संबंधी हल्के लक्षण थे। इसके चलते उसे होम क्वारंटीन किया गया था। इसके साथ हरदासपुरा मोहल्ला में 44 वर्षीय व्यक्ति, भरमौर में 32 वर्षीय व्यक्ति, सलूणी के ले गांव में 42 वर्षिय व्यक्ति और शहर के चमेश्नी मोहल्ले में 67 वर्षीय व्यक्ति और 62 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकले हैं। कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया गया है। जिले में अब तक 882 कोरोना संक्रमित मरीज आ चुके हैं। इनमें से 762 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं तथा वर्तमान समय में 107 लोग कोरोना संक्रमित हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि शनिवार को चंबा में 12 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं, जबकि नौ कोरोना मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। इसके चलते जिला में कोरोना के 107 एक्टिव केस बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें