फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह क्षेत्र के निजी स्कूलों में शिक्षा विभाग की टीम ने खंगाला रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को भी निजी स्कूलों में व्यवस्था की जांच परख के लिए दबिश जारी रही। चुराह क्षेत्र के दो निजी स्कूलों में विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल का तमाम रिकॉर्ड जांचा गया। साथ ही आगामी दिशा निर्देश जारी किए। विभागीय टीम ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसे आगामी दिनों में निदेशालय भेजा जाएगा। विभागीय टीम की दबिश के दौरान क्षेत्र के समस्त स्कूल प्रबंधकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने जेआरटी मेमोरियल पब्लिक स्कूल व सेंट पॉल पब्लिक स्कूल में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निदेशालय द्वारा तय किए गए विभिन्न बिंदुओं के तहत जानकारी हासिल की। टीम ने स्कूलों में निरीक्षण के दौरान बच्चों से ली जा रही एडमिशन फीस, मासिक फीस, वार्षिक शुल्क भी जांचा। टीम निरीक्षण की रिपोर्ट को तैयार कर निदेशालय भेजेगा। निदेशालय की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह से निजी स्कूलों में निरीक्षण का कारवां चला हुआ है। सोमवार को विभाग ने 42 स्कूलों की निरीक्षण रिपोर्ट निदेशालय भेज दी है। शेष रहे स्कूलों में निरीक्षण जारी है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने बताया कि मंगलवार को चुराह क्षेत्र के निजी स्कूलों में दबिश दी गई। रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जिसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में आगे भी निरीक्षण किया जाएगा। अब तक 44 स्कूलों में निरीक्षण कर लिया गया है। 42 स्कूलों की रिपोर्ट निदेशालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें