फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-जोत मार्ग पर कार ब्रेक हुई फेल, चालक ने पहाड़ी से टकराई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंगला (चंबा)। चंबा-जोत मार्ग पर मंगला के पास एक कार की अचानक ब्रेक फेल हो गई। चालक ने कार को रोकने के लिए उसे सड़क के साथ पहाड़ी से टकरा दिया। तेजरफ्तार कार पहाड़ी से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और सड़क पर ही पलट गई। गनीमत यह रही की एक पलटा खाने के बाद कार सड़क पर ही रुक गई। अगर कार को एक पलटा और लगता तो शायद कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर जाती। हादसे में जहां कार में सवार दो लोगों को चोटें आईं वहीं, एक बाइक सवार भी कार की चपेट में आने से घायल हो गया। सभी घायलों को हादसे के बाद उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। जबकि अन्य दो लोगों को मामूली चोट होने के कारण उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अनुभव पुत्र चमन लाल और अमित पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ज्वाली सोमवार को सुबह वाया जोत मार्ग ज्वाली से चंबा की ओर जा रहे थे। कार को अनुभव चला रहा था। मंगला से आगे हनुमान मंदिर के पास कार की ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और गाड़ी की रफ्तार भी एकदम से बढ़ गई। चालक ने गाड़ी को रोकने के लिए उसे पहाड़ी से टकरा दिया। उसी समय राजीव सिंह पुत्र चमन सिंह निवासी सुंडला बाइक पर चंबा से भरियां की ओर जा रहा था, जो पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलटी कार की चपेट में आने से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर हादसे का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल में जाकर घायलों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि कार के ब्रेक फेल होने का मामला सामने आया है। तीन लोग हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें