फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल किलाड़ में बिजली आपूर्ति हुई बहाल, मरीजों ने ली राहत सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ सिविल अस्पताल में तीन दिन के बाद आखिरकार बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों ने भी राहत की सांस ली है तो वहीं डॉक्टर समेत स्टाफ के लिए भी यह अच्छी खबर है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली बोर्ड ने आनन फानन में आपूर्ति को बहाल कर दिया है। गौरतलब है कि सिविल अस्पताल किलाड़ में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप थी। इस वजह से मरीजों और स्टाफ को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आलम यह था कि अस्पताल में उपचाराधीन मरीज न्यूब्लाइजेशन मशीन के माध्यम से भाप तक नहीं ले पा रहे थे। जबकि चिकित्सक ने उन्हें दिन के एक समय भाप लेने का परामर्श दिया था। ऐसे में मरीजों की तबीयत दुरुस्त होने के बजाय खराब होती जा रही थी। जैसे ही यह मामला अस्पताल प्रबंधन ने उजागर किया तो अमर उजाला ने खबर को ‘सिविल अस्पताल में ब्लैक आउट, मरीज हो रहे परेशान’ शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। खबर का असर यह रहा कि बिजली बोर्ड ने जहां अस्पताल में विद्युत आपूर्ति बहाल की तो वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में एक कर्मचारी की भी तैनाती कर दी है। जिससे बिजली गुल होने पर तुरंत आपूर्ति बहाल की जा सके। मरीजों ने इसके लिए विद्युत बोर्ड का आभार जताया है।
विज्ञापन

इनसेट
विद्युत बोर्ड किलाड़ के सहायक अभियंता संतोष शर्मा ने बताया कि जैसे ही यह मामला ध्यान में लाया गया तो तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी की तैनाती अस्पताल में की गई हैै। जिससे जैसे ही बिजली आपूर्ति ठप हो तो बिना विलंब आपूर्ति बहाल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें