फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से बरसाती नाले में आई बाढ़, लोगों के घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश से नाले में आई बाढ़, घरों में घुसा पानी
विज्ञापन

लोगों ने घर छोड़ दूसरों के यहां शरण लेकर बचाई अपनी जान
प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मद्द का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। बनीखेत के पद्दर रोड पर वीरवार रात को भारी बारिश के कारण बरसाती नाले ने खूब तबाही मचाई। नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया। इससे घरों के अंदर रखा लोगों का फर्नीचर और अन्य सामान बुरी तरह भीग गया। पानी में भीगने से काफी सामन खराब भी हो गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि लोग दहशत में आ गए। कई लोगों के घर का सामान पानी के बहाव में बह गया। लोगों ने अपने घर से भाग दूसरों के घर में जाकर रात बिताई।
विज्ञापन

गनीमत यह रही इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। केवल लोगों के घरों को क्षति पहुंची है। इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दे दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। शुक्रवार को एसडीएम डलहौजी डॉक्टर मुरारी लाल और भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से भी बातचीत की। एसडीएम ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें