फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से अनुपस्थित पैट अध्यापक को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
notice - फोटो : demo pics
विज्ञापन

पंकज सलारिया

विज्ञापन

चंबा। सकरैणा स्कूल से अनुपस्थित चल रहे पैट अध्यापक को खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय गैहरा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कार्यालय की ओर से नोटिस का जवाब देने के लिए दो दिन का समय अध्यापक को दिया है। अगर शिक्षक दो दिन में जवाब नहीं देता है तो उसके खिलाफ विभाग की ओर सेकार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि शिक्षक को निष्कासित भी किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार पैट अध्यापक पिछले तीन सप्ताह से स्कूल में नहीं पहुंच रहा है। 16 अप्रैल से शिक्षक बिना बताए छुट्टी पर है। छुट्टी के संदर्भ में शिक्षक की ओर से खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय गैहरा भी सूचना नहीं दी गई है। अब तक विभाग ने इस बारे में दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं। मगर अध्यापक ने इसका कोई जवाब नहीं दिया है। नोटिस का जवाब न देने के चलते अब शिक्षक की परेशानियां बढ़ सकती है।
विज्ञापन


इस बारे खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय गैहरा की ओर से प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा भी सूचित कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक को अंतिम नोटिस जारी करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अंतिम नोटिस के मुताबिक खंड कार्यालय की ओर से शिक्षक को जवाब दो दिनों में भेजना होगा। अगर शिक्षक इस नोटिस का भी जवाब नहीं देता है तो उस पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


कार्यवाहक खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गैहरा शांति प्रकाश ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिक्षक 16 अप्रैल से अनुपस्थित चल रहा है। उन्होंने कहा कि दो बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब अंतिम नोटिस जारी किया गया है। दो दिन के भीतर शिक्षक को अपना जवाब देना होगा। अन्यथा विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें