फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियाड़ीगला क्षेत्र के तीन गांवों में 15 दिनों से पेयजल किल्लत

विज्ञापन
water tap
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार(चंबा)। मियाड़ी गला क्षेत्र के तीन गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है। इसके चलते स्थानीय लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि तीनों गांवों में पिछले 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। हालांकि इस बारे वे कई बार विभाग से शिकायत कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं पाया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव खलाड़, रजिणू और झिलनाली में करीब 150 परिवार गुजर बसर कर रहे हैं। मगर पानर की आपूर्ति ठप होने से लोग काफी परेशान है। स्थानीय निवासी रिंकू कुमार, मदन लाल, जर्म सिंह, नंदलाल, सुभाष कुमार, पवन कुमार, विक्की कुमार, बलराम, अशोक कुमार, खेमराज, उमेश कुमार, लकी कुमार, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार और सुरजीत कुमार ने बताया कि उन्हें एक किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं के लिए भी पानी ढोकर लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाए। ताकि लोगों को पानी के लिए भटकना ना पड़े। आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीवाकर ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें