अमर उजाला ब्यूरो
पुखरी (चंबा)। चलूंज-मसरूंड सड़क बनने के 21 वर्षों के बाद भी पक्की नहीं हो पाई है। अनदेखी की वजह से सड़क की हालत दयनीय हो चुकी है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को इस मार्ग से आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ती है वहीं मार्ग की खस्ताहालत के कारण यहां दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण
वर्ष 1995 में में हुुआ था। मगर किसी भी सरकार ने आज तक इस सड़क को पक्का करने की जहमत नहीं उठाई है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। सड़क को पक्का करने के लिए कई बार ग्राम सभा ने प्रस्ताव पास करके सरकार और विभाग को भेजे हैं। मगर आज दिन तक उन प्रस्तावों के ऊपर सरकार और प्रशासन की ओ से कोई कार्यवाही देखने को नही मिली है। इससे सड़क की हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते सड़क की हालत को नहीं सुधारा गया तो आने वाले समय पर सड़क पर गाड़ी चलाना काफी मुश्किल हो जाएगा।
स्थानीय निवासी हेमराज, प्रकाश चंद, मनोज कुमार, केवल कुमार, सुरेश, तिलक राज, अविनाश, कमलेश कुमार, मान सिंह, राकेश, विजय कुमार और जीवन कुमार ने बताया कि चलूंज से लेकर मसरूंड तक सड़क पर गड्डों की भरमार है। इसके कारण सड़क पर वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क को जल्द से जल्द पक्का किया जाए।
सहायक अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि सड़क को पक्का करने के लिए सरकार से बजट मांगा गया है। जैसे ही बजट मुहैया होगा सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
इनसेट
चुराह के पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि भाजपा विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए कोई भी कदम नहीं उठाए हैं। इसका परिणाम उक्त सड़क है।
इनसेट
चुराह विधायक हंसराज ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सड़कों के निर्माण और सड़कों को पक्का करवाने के लिए भेजे गए प्रस्तावों को दरकिनार ही किया है। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को उठाना पड़ रहा है।