फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-पांगी में शुष्क ठंड में भी उफान मार रहा राजनीतिक पार

विज्ञापन
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जिला चंबा के सबसे दुर्गम विस क्षेत्र भरमौर-पांगी में एक ओर शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है तो दूसरी ओर राजनीतिक पारा उफान पर है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भरमौर विस क्षेत्र जिला का सबसे बड़ा चुनाव क्षेत्र हैं। यहां इस बार चार उम्मीदवार अपना भाग्य अजमा रहे हैं। इन उम्मीदवारों में दो देश की प्रमुख राजनीति पार्टियों के प्रत्याशी हैं। जबकि दो उम्मीदवार आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि आजाद प्रत्याशी भी प्रमुख पार्टियों से निकले हैं। इन्होंने टिकट के लिए आवेदन भी किया था। मगर उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके चलते उन्होंने आजाद चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। भरमौर-पांगी विस क्षेत्र में 71000 के करीब मतदाता हैं। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। वैैसे-वैसे चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ने लगा है। मैदान पर डटे प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए परिवार को भी प्रचार पर लगा दिया है। भरमौर-पांगी की भौगोलिक स्थिति पर नजर दौड़ाई जाए तो 17 पंचायतें पांगी क्षेत्र से जबकि 21 पंचायतें गैर जनजातीय क्षेत्र में हैं। इसके अलावा भरमौर और होली जनजातीय क्षेत्र में 29 पंचायतें शामिल हैं। जिला चंबा का सबसे बड़ा चुनावी क्षेत्र होने के कारण प्रत्याशियों को कम समय में प्रचार करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि चुनाव प्रचार में जुटे इन उम्मीदवारों के वायदों पर कितनी जनता वोट की मुहर लगाती है। मगर कड़ाके की इस सर्दी में चुनावी बेला ने राजनीति सरगर्मियां जरूर बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें