अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
चंबा में नर्सिंग कॉलेज अक्तूबर में शुरू हो जाएगा। पहले साल 30 सीटें भरी जाएंगी। अगले साल 40 सीटों को भरा जाएगा। नर्सिंग कॉलेज के लिए नर्सिंग काउंसिल दिल्ली की टीम ने बुधवार और वीरवार को निरीक्षण किया। उसके बाद टीम ने चंबा नर्सिंग कॉलेज को हरी झंडी दिखा दी है। चंबा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल अनिल ओहरी ने बताया कि नर्सिंग काउंसिल दिल्ली की टीम ने निरीक्षण कर नर्सिंग कॉलेज को खोलने की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में सत्र शुरू होगा। पहले साल 30 सीटों को भरा जाएगा। अगले साल 40 सीटों का प्रावधान किया जाएगा।
टीम ने मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज शुरू करने को लेकर सभी संभावनाओं की समीक्षा की। कॉलेज को शुरू करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल के पीछे बने भवन को चयनित किया गया है। जब तक नर्सिंग कॉलेज का खुद का भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक कॉलेज की कक्षाएं इसी भवन में चलाई जाएंगी। नर्सिंग कॉलेज प्रिंसिपल की तैनाती हो चुकी है। चंबा मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल अनिल ओहरी ने बताया कि नर्सिंग काउंसिल दिल्ली की टीम ने नर्सिंग कॉलेज शुरू करने को लेकर हरी झंडी दिखा दी है। अक्तूबर में नर्सिंग कॉलेज की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
000