चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में अर्थ शास्त्र विभाग के स्नातक विद्यार्थियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह में प्रो. उपेंद्र गुप्ता, प्रो. हाकम चंद और प्रो. दिनेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान जूनियर छात्र-छात्राओं ने वरिष्ठ छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। समारोह में जुनियर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों पर छात्र-छात्राएं खूब थिरके। इसकी मौजूद वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को टाइटल भी दिए।
इसके अनुरूप वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं डीजे की धुनों पर थिरके। कार्यक्रम के अंत में प्रो. उपेंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में वरिष्ठ विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह के अंत में लाघवी शर्मा को मिस इकॉनोमिस्ट और यासीन मोहम्मद को मिस्टर इकॉनोमिस्ट चुना गया। इसके अलावा आरती को मिस चार्मिंग और संजय खान को मिस्टर डेशिंग चुना गया।