फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में कूड़ा फेंकने पर नगर परिषद को नोटिस

विज्ञापन
notice - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। वातावरण को प्रदूषित करने को लेकर वन विभाग ने नगर परिषद को नोटिस जारी किया है। इसकी वजह यह है कि नगर परिषद चंबा शहर का कूड़ा खुले में फेंक रहा है। इसको लेकर वन विभाग को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर वन विभाग ने नप के फेंके जाने वाले कूड़े के स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि कूड़ा गाड़ियों में भरकर सड़क से नीचे खुले में फेंका जा रहा था।

इसकी वजह से वातावरण तो प्रदूषित हो रहा था। जबकि इलाके में गंदगी भी फैल रही थी। चंबा-बालू मार्ग पर कई स्थानों पर नप ने सड़क से नीचे खुले में कूड़ा फेंका गया है। इसकी वजह कई छोटे पेड़-पौधे भी तबाह हुए हैं। इसके चलते वन विभाग ने नप के कार्यकारी अधिकारी को नोटिस भेजकर खुले में कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



नोटिस की अवहेलना करने पर वन विभाग नप के खिलाफ पुलिस में भी एफआईआर दर्ज करवा सकता है। गौरतलब है कि नगर परिषद चंबा के पास शहर के कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए कोई भी प्रयुक्त स्थान नहीं है। कुरांह का कूड़ा संयत्र काफी समय पहले बंद हो चुका है।

सरोल के पास भी लोगों ने कूड़ा फेंकने पर एतराज जताया है। इसके चलते या तो कूड़ेदानों में आग लगाकर कूड़े को जलाया जा रहा है। वहीं रात के समय गाड़ियों में कूड़ा भरकर सड़क के नीचे खुले में फेंका जा रहा है।

इसकी वजह से वातावरण को नुकसान पहुंच रहा है। कुछ स्थान ऐसे भी है जहां पर कूड़ा रावी के तटों पर ही फेंका जा रहा है। इसको लेकर अब वन विभाग सख्त हो गया है। नोटिस के बावजूद भी नप ने अपनी हरकतों पर काबू नहीं पाया तो वन विभाग कड़ी कार्रवाई भी कर सकता है।
विज्ञापन


नप चंबा को विभाग की ओर से भेजा गया है नोटिस : संजीव शर्मा
वन मंडलाधिकारी चंबा संजीव शर्मा ने बताया कि खुले में कूड़ा फेंकने को लेकर नप चंबा को विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है। नप को जल्द ही नोटिस का जवाब भी देना होगा। इसके बाद भी नप खुले में कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें