फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धरने पर डटे 11 पेंशनर, आंदोलन के लिए 19 की बैकअप टीम तैयार

Fri, 13 Nov 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
विज्ञापन
डीए की पांच लंबित किस्तों और एरियर के भुगतान की मांग, मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान
विज्ञापन

विभिन्न पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों ने संभाली मोर्चे की जिम्मेदारी, शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने का फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। 13 नवंबर को आयोजित धरने में विभिन्न पेंशनर संगठनों के 11 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
वहीं, आंदोलन को लगातार जारी रखने के लिए 19 पेंशनरों की बैकअप टीम भी तैयार की गई है। समिति ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने में समिति के जिला अध्यक्ष एवं मनोनीत सदस्य बाजीर सिंह यादव, पीडब्ल्यूए के स्टेट ऑडिटर राजिंदर सिंह हमलाल, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के केवल धीमान, भरमौर क्षेत्र के मनोनीत सदस्य उत्तम सिंह राणा, विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम के जिला अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा और चमन लाल शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा सेवानिवृत्त हॉर्टिकल्चर प्रसार अधिकारी बदरी नाथ राणा, एचआरटीसी सेवानिवृत्त कल्याण मंच के शराफत अली, संयुक्त सचिव लेख राज धीमान, जल शक्ति विभाग पेंशनर संघ के नरेश खन्ना और जिला इकाई के महामंत्री लोकिंदर कुमार शर्मा ने भी धरने में भाग लिया। पेंशनरों ने डीए की पांच लंबित किस्तों और एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें