फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंस चालक के परिवार को मिली पांच लाख बीमा राशि

Sun, 20 Mar 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने मृतक के परिवार को 5 लाख का चेक प्रदान किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हुए चंबा के 108 एंबुलेंस चालक हेमराज के परिवार को बीमा राशि की रकम मिल गई है। एक साल पूर्व हुए इस हादसे में चालक की मौत हो गई थी और उसके बाद परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था।
विज्ञापन


रविवार को वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने मृतक के परिवार को राशि का चेक प्रदान किया। इस मौके पर 108 एंबुलेंस प्रभारी ने बताया कि जीवीके ईएमआरआई ग्रुप टर्म लाइफ इंश्यारेंस के तहत पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया।  इस मौके पर 108 और 102 सेवा के एचआर हेड राकेश नेगी भी मौजूद रहे। राकेश नेगी ने बताया कि चंबा में पिछले वर्ष 108 एंबुलेंस के चालक हेमराज की ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौटते समय दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके परिवार को राहत राशि के रूप में पांच लाख रुपये का चेक दिया गया है।

उन्होंने कहा कि 108 और 102 सेवा में काम करने वाले सभी कर्मचारियों का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्यारेंस में पंजीकरण किया जाता है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर कर्मचारी या उसके परिवार को सहायता राशि प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में 15 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेश सरकार के साथ जीवीके ईएमआरआई पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत दस हजार से अधिक एंबुलेंस द्वारा 41 हजार से अधिक कर्मचारियों के साथ देश भर की 75 करोड़ जनता को आपातकालीन सेवा प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें