फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब वाहन पार्किंग से शनिदेव मंदिर के समीप लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लग रहा जाम
विज्ञापन

शनिदेव मंदिर परिसर के समीप हर वक्त पार्क रहते हैं वाहन, बढ़ी परेशानी
मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा-करियां मार्ग पर मुगला स्थित शनिदेव मंदिर के समीप बेतरतीब वाहन खड़े रहने से जाम की समस्या आम हो गई है। इस कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी यहां ऐसी समस्या पेश आई। इस कारण यहां बीस मिनट तक वाहन फंसे रहे। शनिवार को मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर भंडारे का आयोजन किया गया था, लेकिन मंदिर के समीप सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग से जाम लगा रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं में रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी चंद, उमा देवी, संतोष देवी, सुरेखा देवी, भारती सिंह, ललिता कुमारी, राकेश कुमार, परमेश कुमार, पवन कुमार, सुरजीत सिंह का कहना है कि मंदिर में हर शनिवार को काफी तादाद श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन सड़क किनारे बेतरतीब वाहन पार्किंग से काफी दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि जाम लगने से यहां हर समय अप्रिय घटना होने का भी अंदेशा बढ़ जाता है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि यहां बेतरतीब पार्क वाहनों को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें