फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल्ली सियुका के बच्चे स्मार्ट क्लास रूम में करेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला थल्ली सियुका के विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा मिलेगी। इसका शुभारंभ सोमवार को किया जाएगा। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगें और स्मार्ट कक्षा का आगाज करेंगे। स्कूल प्रबंधन ने नौनिहालों की पढ़ाई के लिए एक एलईडी कंप्यूटर भी खरीदा है। ऐसे में अब बच्चे एक नए नवाचार का उपयोग करेंगे। यह कंप्यूटर वायरलेस सिस्टम से लैस है।
विज्ञापन


अब बच्चे पहली कक्षा से ही कंप्यूटर का ज्ञान हासिल करने के साथ-साथ कंप्यूटर का उपयोग और अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं में करेंगे। बच्चों को दृश्य श्रव्य साधन उपलब्ध होगा। इसके साथ ही विद्यालय के प्रांगण में एक विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक भी होगी। इसमें विद्यालय से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चरचा होगी।

गत वर्ष के आय व्यय समेत अनेक अन्य पहलुओं पर चरचा होगी। बच्चों के पठन-पाठन पर भी गहन विचार विमर्श होगा। बैठक में प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य शामिल होंगे। यह जानकारी पाठशाला प्रभारी देसराज ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें