फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब बागवानों के नुकसान का होगा आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बागवानी विभाग बारिश और बर्फबारी प्रभावित बागवानों के नुकसान का आकलन करेगा। इसके लिए विभाग की ओर से आठ टीमें गठित की गई हैं। हरेक टीम में विभाग की ओर से दो कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं, जो प्रभावित क्षेत्रों में बागवानों के सेब बगीचों को हुए नुकसान का आकलन करेंगे। साथ ही संबंधित पटवारी को इसकी जानकारी देंगे। पटवारी मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके आधार पर प्रभावित बागवानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। विभाग को टीमें गठित करने के लिए एडीएम भरमौर की ओर से निर्देश जारी हुए थे।
आठ टीमों में 16 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। हरेक टीम में दो कर्मचारी शामिल किए गए हैं। ये टीमें भरमौर, खणी, गरोला, होली, न्याग्रां, बड़ग्रां, कुगति और रूहणूकोठी में जाकर बागवानों को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करेंगी। टीमें रोजाना अपनी रिपोर्ट को व्हाटसऐप के जरिये विभागीय अधिकारी को बताएंगी। साथ ही नुकसान की फोटो और अपने निरीक्षण की फोटो भी अधिकारी को भेजेंगी। इस सर्वे से उपमंडल में बागवानों और किसानों को हुए नुकसान का सही आकलन का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम पृथी पाल सिंह ने बताया कि बागवानी विभाग को नुकसान की सही रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विभाग को अलग-अलग टीमें गठित कर फील्ड में रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें