फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों में हिमपात और मैदानों में बारिश से बढ़ी शीत लहर

विज्ञापन
snow - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले में सोमवार को ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ तो वहीं मैदानी इलाकों में बारिश से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। इस दौरान कबायली क्षेत्र भरमौर, पांगी, किहार सेक्टर, सलूणी, साहो, सिल्लाघ्राट, तीसा की ऊपरी धाराओं में रूक-रूक कर बर्फबारी जारी रही। वहीं, निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

तापमान में गिरावट आने से लोग दिन भर घरों में ही दुबके रहे। जानकारी के अनुसार भरमौर की ऊपरी धाराओं मणिमहेश, चौबिया, कुगति, सुपा, घटोर, तुंदाह, बड़ग्रा, बटोत, रूहणूकोठी, उलांसा, जालसू और कवारंसी की धाराओं में 20 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। जबकि, निचले क्षेत्रों में पूरा दिन भर रूक-रूक कर बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पांगी के हुडान-भटोरी, साच पास में भी ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। वहीं, सेक्टर किहार के अधीन आने वाली ऊपरी पहाड़ियों सौणतीथ, गुल्लू की मंड़ी, वनकागोठ, गढ़ माता, पद्धरी जोत, मराली धार में पांच सेंटीमीटर तक हिमपात होने की सूचना है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से प्रदेश भर में मौसम का मिजाज और बिगड़ेगा। इस दौरान बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें