फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहारी सीजन आते ही आसमान छूने लगे फलों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। त्यौहारी सीजन आते ही बाजार में फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। कुछ दिनों में ही फलों के दामों में तीस प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से आम लोग महंगे फल खरीदने में असमर्थ हैं। करवाचौथ और दीवाली के लिए लोग फलों की खरीदारी करते हैं। फलों का इस्तेमाल पूजा की थाली सजाने के लिए होता है। मगर फलों के दाम बढ़ने से यह आम लोगों की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


बाजार में सेब अस्सी रुपये प्रति किलो बिक रहा है। यह कुछ दिन पहले 40 रुपये में बिक रहा था। केला 60 से 80 रुपये दर्जन, अनार 100 रुपये प्रति किलो, नारियल प्रति पीस 40 रुपये, संतरा 60 रुपये किलो, अमरूद 80 रुपये और मौसम्मी 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। हैरानी इस बात की है कि फलों के दाम कंट्रोल करने वाला विभाग भी गहरी नींद सो रहा है। दिखाने के लिए विभाग की ओर से सब्जी मंडियों पर सरकारी रेट लिस्टें लगाई गई हैं। इसमें कभी कभार ही फलों और सब्जियों की रेट लिस्ट अपडेट होती है। अन्यथा फल और सब्जियों के दाम दुकानदार ही तय करते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि त्यौहारी सीजन में होने वाली फलों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें