फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालवां के तीन गांव में आज भी सड़क से कोसों दूर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सालवां के तीन गांवों में सड़क सुविधा न होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सालवां पंचायत के सलण, दिहोई और थलोगा गांवों की 1500 से अधिक की आबादी अभी भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा को तरस रही है। यहां के लोगों को जरुरत की खाद्य सामग्री और अन्य सामान पीठ या खच्चरों पर लाद कर घरों को ले जाना पड़ता है। यही नहीं उक्त गांवों में अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है, तो उसे पीठ और पालकी पर उठाकर सड़क तक ले जाना पड़ता है। इसके बाद गाड़ी में बिठाकर अस्पताल ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी प्रकाश कुमार, देसराज, पप्पू, संजू बाबा, नीलक कुमार, चिनालू राम, सीमा देवी, राजेश कुमार, बिंदु, अनीता देवी, रेलमो, शांति देवी, नैणो देवी, रमेश कुमार, हेमराज और प्रेमराज का कहना है कि आजादी के सात दशकों बाद भी उनके गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। इस कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि सड़क न होने का सबसे बड़ा खामियाजा गर्भवती महिलाओं को उठाना पड़ाता है, उन्हें प्रसव पीड़ा के दौरान मुश्किल से सड़क तक ले जाया जाता है। उन्होंने कई बार विभाग से सड़क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। मगर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता अरूण पठानिया ने बताया कि लोग अगर सड़क में आने वाली निजी भूमि विभाग के नाम करते हैं, तो इसके ऊपर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें