फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा में लंगर लगाने के लिए पंचायत से लेनी होगी एनओसी

विज्ञापन
manimahesh yatra - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। इस बार पवित्र मणिमहेश यात्रा में लंगर लगाने के लिए लंगर समितियों को संबंधित पंचायत और विभिन्न विभागों से एनओसी लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद ही उन्हें लंगर लगाने की अनुमति मिल पाएगी। अन्यथा लंगर समितियों अपनी मर्जी से कहीं पर भी लंगर नहीं लगा पाएंगी। लंगर लगाते समय उन्हें प्रशासन की तय शर्तें और नियम पूरे करने होंगे। जि पंचायत के इलाके में लंगर लगेगा, वहां के प्रधान से एनओसी लेना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई लंगर समिति सड़क किनारे लंगर लगाती है तो उसके लिए उन्हें पुलिस विभाग से एनओसी लेनी होगी। ताकि यातायात में कोई बाधा पैदा न हो।
विज्ञापन


पहले लंगर समितियां प्रशासन से लंगर लगाने के लिए अनुमति आसानी से हासिल कर लेती थी। इसकी वजह से यात्रा के दौरान काफी परेशानियां आती थीं। यात्रियों को ट्रैफिक जाम सहित अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रशासन ने इस बार यह निर्णय लिया है। ताकि लंगरों की वजह से यात्रा में कोई खलल न पड़े। लंगर समितियां पुलिस, आईपीएच, लोनिवि और संबंधित पंचायत से एनओसी लेंगी। इसके बाद ही प्रशासन उन्हें लंगर लगाने की अनुमति देगा। अन्यथा लंगर समितियां लंगर नहीं लगा पाएंगी। इसको लेकर प्रशासन ने पहले ही स्थिति साफ कर दी है। लंगर वाले स्थान में जाकर विभागीय अधिकारी सभी विधाओं का जायजा लेंगे। एडीएम भरमौर पृथी पाल सिंह ने बताया कि इस बार मणिमहेश यात्रा में लंगर लगाने के लिए कुछ शर्तें और नियम तय किए गए हैं। ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी पेश न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें