फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से मवेशी की मौत, दो लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तेलका (चंबा)। ग्राम पंचायत सेरी के टिकरी गांव में बिजली गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई जबकि दो लोगों की भी इसकी चपेट में आए गए। इससे वह मामूली तौर झुलस गए हैं। जानकारी के अनुसार टिकरी गांव के बशीर मोहम्मद के घर के पास सार्वजनिक नल और बाथरूम के पास बिजली गिर गई। इससे नल के साथ लगा डंगा भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने मामले की जानकारी पंचायत प्रधान को दी। प्रधान सविता देवी और वार्ड सदस्य फातिमा बेगम ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लेकर रिपोर्ट बना दी है।

पंचायत प्रधान सविता देवी ने बताया कि बिजली गिरने से बशीर मोहम्मद की गौशाला में बंधे बैल की मौत हो गई। पटवारी और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई। तेलका चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट बनाई। वहीं पटवारी ने भी मौका कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगा। इसके बाद ही प्रभावितों को मुआवजा मिल पाएगा। एसडीएम सलूणी अनिल भारद्वाज ने बताया कि टिकरी गांव में आसमानी बिजली गिरने की सूचना मिली है। पटवारी को मौका करने को कहा है। पटवारी की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित परिवार को सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें