फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शादी समारोह की तरह मनाया 100 साल के प्रेम सिंह का जन्मदिन

Sat, 07 Sep 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पांगी के लुज निवासी 100 वर्षीय प्रेम सिंह भंतवान। स्त्रोंत-जागरूक पाठक।ग्राम पंचायत लुजग्
विज्ञापन
शादी समारोह की तरह मनाया 100 साल के प्रेम सिंह का जन्मदिन
विज्ञापन

पांगी की लुज पंचायत में जन्मदिन का केक काटने के साथ गांव काे भी दी दावत

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी की लुज पंचायत में तीन बेटों ने पिता का 100वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त प्रेम सिंह भंतवान पांच सितंबर को 100 वर्ष पूरे कर चुके हैं। परिवार के सदस्यों ने पूरे गांव को दावत दी। परिवार ने धूमधाम से परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य का 100वां जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

प्रेम सिंह पांगी घाटी में वरिष्ठ मतदाता की श्रेणी में होने के बावजूद चुनावों के दौरान वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचते हैं। 100वें जन्मदिन पर परिवार के सदस्यों ने केक काटा। खुशी में पूरे गांव को भी शामिल किया। 100 वर्षीय प्रेम सिंह भंतवान के तीन बेटे और एक बेटी है। सबसे बड़े बेटे मानसिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। दूसरे बेटे धर्म सिंह कला अध्यापक सेवानिवृत्त हुए हैं। सबसे छोटे बेटे बहादुर सिंह पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात हैं। परिवार के सदस्यों ने अनोखी मिसाल पेश कर समाज को यह संदेश देने का कार्य किया कि परिवार में अपने बुजुर्गों की सेवा करें। उनकी खुशी को अपनी खुशी मानें। उधर, उपमंडल अधिकारी नागरिक पांगी रमन घरसंगी ने बताया कि लूज निवासी प्रेम सिंह भंतवान पांगी घाटी के वरिष्ठ मतदाता हैं। उन्होंने प्रेम सिंह को उनके 100वें जन्मदिन पर बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें