खब्बीधार में पर्यटन की संभावनाएं तलाशने के लिए पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी। स्त्रोंत-जागरूक पाठक
खब्बी धार में पैराग्लाइडिंग और
साइकिलिंग की संभावनाएं तलाशीं
जिला पर्यटन अधिकारी सहित खंड विकास अधिकारी ने किया पर्यटन स्थल का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पर्यटन की संभावना संजोए बैठे पर्यटन स्थल खब्बी धार में जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा और खंड विकास अधिकारी रमनवीर सिंह चौहान ने संयुक्त दौरा किया। अधिकारी करीब दो घंटे पैदल सफर कर खब्बी धार पर्यटन स्थल पहुंचे।
इस दौरान खब्बी धार में स्थित बड़ी जुम्हार, द्रबड़ी, दुआरु, डुगीगोठ, दलोतु, खब्बी, चार्डी ओर नागुणी और अन्य विभिन्न आकर्षक स्थानों का जायजा लिया और उक्त स्थानों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को लेकर चर्चा की। जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि इससे पहले उपायुक्त चंबा भी इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। गत माह आयोजित बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न स्थानों का जायजा लिया गया। पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर संभावनाएं तलाशी गईं। बताया कि खब्बी धार ने पैराग्लाइडिंग, साइकिल रैली और एडवेंचर टूरिज्म के अलावा अन्य बड़ी संभावनाएं शामिल हैं।