फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के 100 स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान

Thu, 16 Oct 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में मॉक ड्रिल के दौरान अ​ग्निशमन यंत्रो बारे जानकारी देता कर्मचारी ।संवाद
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा ने वीरवार को निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे 100 स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि शहर की संपूर्ण साफ-सफाई व्यवस्था स्वच्छता कर्मियों के परिश्रम और समर्पण से ही संभव हो पाती है। स्वच्छता कर्मियों के निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं जिनके प्रयासों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सफाई कर्मियों को सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी। पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी स्वच्छता कर्मी अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल ने स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने और सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रबंधक नगर परिषद रुचि महाजन ने सरकार द्वारा स्वच्छता कर्मियों के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। इस अवसर पर पार्षद उर्मिला जसरोटिया, अंजू, सीमा कुमारी, पार्षद जीवन सलारिया, खालिद मिर्जा व कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें