चंबा। शहर के 11 वार्डाें समेत आसपास की 20 पंचायतों के लिए पुलिस मैदान बारगाह के समीप खाली पार्क में पटाखा बाजार सजेगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखा बाजार लगाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि खंड विकास अधिकारी के माध्यम से प्रशासन को मांग भेज सकते हैं। एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती ने बताया कि पुलिस मैदान बारगाह के समीप खाली पार्क को इस बार पटाखे बेचने के लिए चिह्नित किया है। बाजार और रिहायशी क्षेत्र में पटाखा बेचने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, दुकानदार भी चोरी-छिपे पटाखा नहीं बेच सकेंगे। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।