यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छेड़े हुए अभियान को पुलिस ने जारी रखा है। इस अभियान के तहत जगह-जगह नाके लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को 54 चालान किए। इस दौरान पुलिस ने 14 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया है।
उन्होंने कहा कि चंबा में यातायात नियमों की अवहेलना ना हो इसके लिए पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। इसके तहत रोजाना जगह-जगह पर नाके लगाकर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस की ओर से छेडे़ गए अभियान के बाद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने समस्त वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पुल