फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बच्चे करते रहे इंतजार, टल्ली शिक्षक घूमता रहा बाहर, पूरा दिन बंद रही पाठशाला

Fri, 08 Nov 2024 11:21 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के एक सरकारी स्कूल का शिक्षक टल्ली होकर बाहर घूमता रहा और बच्चे इंतजार करते रहे। मामला भरमौर के एक राजकीय प्राथमिक स्कूल का है। बता दें कि पाठशाला पूरा दिन बंद रही। आगे क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूली बच्चे इंतजार करते रहे और जेबीटी शिक्षक नशे में बाहर ही घूमता रहा। शिक्षक के आने से स्कूल वीरवार को पूरी तरह बंद रहा, क्योंकि स्कूल में एक ही शिक्षक है। मामला भरमौर के एक राजकीय प्राथमिक स्कूल का है।

विज्ञापन


फिलहाल, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में सूचना दे दी है। शुक्रवार तक स्कूल में टीम पहुंचेगी और इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह शिक्षक इससे पहले भी कई बार नशे की हालत में पाया गया है। इसका यहां तबादला किया गया है। मगर जिस स्कूल में भी यह अध्यापक जा रहा है, वहां ऐसी ही हरकत कर रहा है।

एसएमसी के पदाधिकारियों ने दी शिक्षा विभाग को सूचना
जानकारी के अनुसार सुबह के वक्त उक्त स्कूल में नौनिहाल पहुंच गए। मगर काफी देर तक शिक्षक नहीं पहुंचा। अभिभावकों ने शिक्षक के न पहुंचने की सूचना स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष को दी। इसके बाद कमेटी के अध्यक्ष ने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को सूचित किया। नशे में धुत शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा। कुछ लोगों ने शिक्षक की वीडियो बना डाली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


उधर, कार्यवाहक खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भरमौर विश्वजीत सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। आगामी कार्रवाई विभाग की ओर से की जाएगी। इससे पहले भी शिक्षक के नशे में होने की शिकायतें मिल चुकी हैं। विभागीय टीम शुक्रवार को स्कूल का दौरा करेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें