फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: सीबीआई एसपी राजेश चहल बोले- भ्रष्टाचार खजाने ही नहीं, भरोसे को भी पहुंचाता है चोट

Tue, 03 Nov 2026 07:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ 26 अक्तूबर को निदेशक डॉ. ब्रजेश सिंह ने शपथ दिलाकर किया था।
विज्ञापन
सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह में सीबीआई एसपी राजेश चहल व अन्य।CBI SP Rajesh Chahal - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार केवल सरकारी खजाने को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि इससे सामाजिक विश्वास कमजोर होता है और संस्थानों की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। ऐसे में भ्रष्टाचार होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय उसकी संभावनाओं को पहले ही खत्म करने के लिए निवारक सतर्कता अपनाना जरूरी है। यह बात सीबीआई शिमला के पुलिस अधीक्षक राजेश चहल ने कही। वह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) शिमला में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के समापन पर संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ 26 अक्तूबर को निदेशक डॉ. ब्रजेश सिंह ने शपथ दिलाकर किया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसपी राजेश चहल ने कहा कि दैनिक कार्यों में नियमों का पालन और निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता रखकर अनियमितताओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यक्तिगत आचरण में भी ईमानदारी अपनाने का आह्वान किया। संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रजेश सिंह ने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही किसी भी संस्थान के आधार हैं, जिसके लिए भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की संस्कृति विकसित करनी होगी। मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ. विनय सागर ने सतर्कता को सामूहिक जिम्मेदारी बताया और कहा कि प्रत्येक कर्मचारी का सतर्क रहना आवश्यक है। इस दौरान सतर्कता और नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यालय प्रमुख रजत सेठी ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि शशि बाला ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें