फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता पर राष्ट्रध्वज के अपमान का केस

Thu, 13 Mar 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में नाहन के सिरमौर में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में कोर्ट के आदेश के बाद कालाअंब थाने में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता विश्वजीत पर सेक्शन-2 प्रिवेंशन आफ इनसल्ट टू नेशनल ऑनर एक्ट-1971 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसपी ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी को कालाअंब में आप के नेताओं ने सदस्यता अभियान शिविर आयोजित किया था। मौके पर नेताओं ने राष्ट्रध्वज को टेबल पर बिछाकर उस पर कार्य किया। कालाअंब के पूर्व बीडीसी चेयरमैन यशपाल ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की थी।

मामला कोर्ट के संज्ञान में भी लाया गया था। जिस पर कोर्ट ने मंगलवार को नामजद व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।

एएसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज अपमान मामले में पुलिस सीधे मामला दर्ज नहीं कर सकती। कोर्ट के आदेश के बाद कालाअंब थाने में विश्वजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें