फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: 'शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, अब मुकरा, जातिसूचक शब्द कहकर कर रहा अपमानित'

Mon, 09 Sep 2024 07:54 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जिला शिमला के न्यू शिमला थाना के तहत युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी की उससे कुछ साल पहले जान पहचान हुई थी। इसके बाद युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू शिमला थाना के तहत युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी की उससे कुछ साल पहले जान पहचान हुई थी। इसके बाद युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन


'जातिसूचक शब्द कहकर कर रहा अपमानित'
युवती ने आरोप लगाया कि युवक उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित भी कर रहा है। पुलिस महिला थाना में युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2), 417 एवं अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम की धारा 3(2) के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

न्यू शिमला से लापता किशोरी सोलन से मिली
राजधानी शिमला के न्यू शिमला क्षेत्र से लापता किशोरी को पुलिस ने सोलन से तलाश करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि 8 सिंतबर को उनकी बेटी बिना बताए कहीं चला गई है। परिजनों ने इसके बाद हर जगह उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और किशोरी को सोलन से ढूंढने में में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें