फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृज बिहारी बुटेल बने हिमाचल के विस अध्यक्ष

Tue, 08 Jan 2013 04:36 PM IST
धर्मशाला/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृज बिहारी लाल बुटेल को मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाया गया। कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने नए अध्यक्ष के लिए बुटेल के नाम पर अपनी सहमति दी थी।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के चयन के लिए सोमवार को धर्मशाला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें दून के विधायक राम कुमार को छोडकर पार्टी के सभी चयनित विधायकों ने हिस्सा लिया था। राम कुमार ज्योति हत्या मामले में फरार चल रहे हैं।

हालांकि बैठक में एक धडे ने बुटेल के नाम पर असहमति जताई थी लेकिन देर रात पार्टी आलाकमान से मिले निर्देश में कहा गया था कि विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए बुटेल के नाम पर आम सहमति बन गई है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उपाध्यक्ष का नाम प्रस्तावित करने को कहा गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस पद के लिए जगत सिंह नेगी का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें