बुधवार को आकाश शर्मा और शुभम शर्मा को अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। आकाश शर्मा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के साले का बेटा है। मामले में वीरवार को दोनों आरोपियों के कॉल डिटेल रिपोर्ट और अन्य संपर्कों को पुलिस खंगाल रही है। पुलिस की ओर से आरोपी के फोन की जांच की गई है। दोनों के खिलाफ पहले से कोई केस दर्ज नहीं है। दोनों से कम मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ है, जो कि व्यावसायिक श्रेणी में नहीं आता। ऐसे में आरोपियों को नियमों के तहत नोटिस देकर रिहा कर दिया गया है। आरोपी आकाश से पुलिस ने वेइंग मशीन बरामद की है। ऐसे में पुलिस तस्करी की आशंका पर भी जांच कर रही है। दोनों के बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है। वहीं, इस मामले में सोशल मीडिया में बयान दिया गया है कि वह नशा करता है, हालांकि उन्हें चिट्टा बरामदगी के आरोपों को नकारा है।