फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: भाजपा विधायक हंसराज महिला थाना में हाजिर, पुलिस ने किए सवाल; चंडीगढ़ के फ्लैट में भी पुलिस ने दी दबिश

Thu, 13 Nov 2025 08:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

वीरवार को चुराह के विधायक हंसराज महिला थाना चंबा पहुंचे। विधायक के पुलिस निगरानी में मेडिकल भी करवाने की बात सामने आई है। इसके अलावा युवती ने विधायक पर कुछ माह पूर्व उसे चंडीगढ़ स्थित फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम ने युवती के आरोपों के आधार पर चंडीगढ़ स्थित फ्लैट में भी दबिश दी। 
विज्ञापन
चुराह विस क्षेत्र के विधायक हंसराज (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती के आरोपों के बाद दर्ज हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामले में वीरवार को चुराह के विधायक हंसराज महिला थाना चंबा पहुंचे। पुलिस की टीम ने विधायक से कई सवाल किए। इतना ही नहीं, विधायक के पुलिस निगरानी में मेडिकल भी करवाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


इसके अलावा युवती ने विधायक पर कुछ माह पूर्व उसे चंडीगढ़ स्थित फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। सूत्र के मुताबिक पुलिस टीम ने युवती के आरोपों के आधार पर चंडीगढ़ स्थित फ्लैट में भी दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने साक्ष्य और सबूत भी मौके से एकत्रित किए। उल्लेखनीय है कि एक साल पहले चुराह के विधायक पर अश्लील चैट करने, उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाने वाली युवती ने न्यायालय में अपने बयानों से पलट गई थी। इसके बाद हाल ही में युवती ने सोशल मीडिया पर आकर एक बार फिर से विधायक पर संगीन आरोप जड़े। इसके बाद महिला आयोग, पुलिस ने जांच शुरू की। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस टीम पूरी निष्पक्षता से मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें