फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने को युवाओं ने लिया संकल्प

Mon, 18 May 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित आयोजित युवा संवाद में मौजूद बच्चे व संस्था के सदस्य। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
घुमारवीं में युवा संवाद कार्यक्रम, काउंसलिंग अभियान चलाने पर जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संस्कार संस्था की ओर चलाए जा रहे घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा अभियान के तहत आयोजित युवा संवाद, चर्चा एवं संकल्प परिचर्चा में युवाओं और छात्रों ने चिट्ठा मुक्त हिमाचल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं ने नशे के बढ़ते प्रभाव, इसके कारणों और समाधान पर खुलकर चर्चा की और इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

परिचर्चा के दौरान चिट्टा के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा हुई। युवाओं ने कहा कि नशे की आसान उपलब्धता सबसे बड़ा खतरा बन चुकी है और इसे रोकने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे। छात्रों ने यह भी कहा कि आज बच्चों में डर और अनुशासन की कमी समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने कहा कि संस्था ने पिछले माह सोशल मीडिया प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को इस अभियान से जोड़ने की शुरुआत की थी। अब इसे आगे बढ़ाते हुए गांव स्तर पर छोटी-छोटी बैठकें और संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के सुझावों के अनुसार अभिभावकों और बच्चों की अलग-अलग काउंसलिंग भी जरूरी है, जिसके लिए संस्था विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। युवाओं ने सुझाव दिया कि जो लोग नशे की गिरफ्त से बाहर निकल चुके हैं, उन्हें भी इस अभियान से जोड़कर समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में भावना गौतम, सरनया, साधना गौतम, अंकिता धीमान, पूजा, शिवानी, अनु, हर्षिता, अचिंत्या, अद्वितीय, पल्लवी रातवान और दीक्षा सहित कई युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव डॉ. तिलक राज, केएस वर्मा, ओम दत्त, डॉ. पुष्प राज, कार्यक्रम संयोजक शिवम धर्माणी, मदन कांत और रितेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें