फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की दशा दिशा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए युवा शक्ति निभाए अहम भूमिका : विवेक ठाकुर

Sun, 02 Nov 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं  एसआईवीटी में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों को सम्मानित करते मुख्यात
विज्ञापन
घुमारवीं में एसआईवीटी ने धूमधाम से मनाया 20वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
विज्ञापन

वार्षिक समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसआईवीटी घुमारवीं का 20वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के न्याहाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत में एमडी सतीश शर्मा ने संस्थान की गतिविधियों से अवगत करवाया। वार्षिक समारोह में एसआईवीटी बिलासपुर, हमीरपुर और लंबा थाच शाखा के पारंपरिक नृत्य पेश करके कार्यक्रम को यादगार बनाया। इसके अलावा सिराज नाटी, भांगडा, गिद्दा, कुठेड़ा का राजस्थानी नृत्य, सुंदरनगर शाखा ने लुड्डी, सुजानपुर ने बॉलीवुड डांस, बिझडी ने हरियाणवी लोकनृत्य, बिलासपुर, घुमारवीं, चैलचौक, हमीरपुर, सरकाघाट और मैहरे की शाखाओं ने भी अपने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि विवेक सिंह ठाकुर ने कहा कि देश की दशा और दिशा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए युवा शक्ति अहम भूमिका निभा सकती है। बशर्ते वे अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करें। भारत के गौरवयी इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार से हमें सिखाया गया है वह केवल एक छलावे का पक्ष है जबकि वास्तविकता में भारतीय संस्कृति अन्य देशों से कहीं आगे और दूरदर्शी रही है। इसलिए आज आवश्यकता है कि अपने गौरवमयी इतिहास और परंपरा को सहेजने में अहम भूमिका निभाएं। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली शाखाओं, बच्चों और स्टाफ सदस्यों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुतियों और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोगी लोगों को मुख्यातिथि के हाथों सम्मानित करवाया गया। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या पोर्टमोर शिमला से सेवानिवृत उप प्रधानाचार्य मुक्ता ठाकुर, अतिरिक्त सीजेएम प्रतीक गुप्ता, एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी, जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता, जिला रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय, ईटीओ बिलासपुर हंसराज वर्मा, ईओ नगर परिषद खेम चंद वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें